फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटे पेड़ और बिजली के पोल, विद्युत आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
आंधी से टूटा पेड़। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सोमवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ टूट कर गिर गए जिससे कई स्थानों पर सारी रात बिजली गुल रही। कई स्थानों पर मंगलवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति हुई। सड़कों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

नांगल चौधरी : पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी धूप, कभी छांव तो कभी धूल भरी आंधी और बरसात ऐसा ही मौसम में देखने को मिल रहा हैं। दो दिनों से तापमान गिरने से राहत मिली है। सोमवार रात मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद धूलभरी आंधी चली जिसमें कई जगहों पर पेड़ पौधे टूट गए और आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। करीब आधे घंटे तक चली धूलभरी आंधी के बाद बरसात हुई, जिसके चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और पूरी रात क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो पाई। जिससे आमजन को रातभर अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले दो महिने से गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही थी। लोग गर्म लू और भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान से परेशान हो गए। मानसून की सक्रियता से पिछले दो दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है जिसके चलते लगातार दो दिनों से धूलभरी तेज आंधी चल रही है और रूक-रूक कर हल्की बरसात हो रही है। मंगलवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें