फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

कनीना। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर परिचित से बात कर रहे एक व्यक्ति को ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव खैरानी निवासी महेश कुमार ने कनीना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 जून को गोमला बस स्टैंड पर अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहा था। गोमला बस स्टैंड पर चाय की दुकान के पास उसका चचेरा भाई 45 वर्षीय प्यारेलाल बाइक रोककर गांव मोहलड़ा के किसी परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान अटेली की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद कनीना सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें