फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। पुलिस ने 9 अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के लिए विशेष यातायात और सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। यह मैराथन सुबह 05:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


मैराथन का 5 किलोमीटर मार्ग नूनी शेखपुरा मोड़ (4यू मॉल, हुड्डा रोड) से सूरज स्कूल तक होगा। 10 किलोमीटर का मार्ग नूनी शेखपुरा मोड़ से हाजीपुर रोड होते हुए वापस नूनी शेखपुरा मोड़ तक जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से मैराथन मार्ग का उपयोग न करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए विशेष मार्ग उपलब्ध रहेंगे जिन्हें प्राथमिकता देने की अपील की गई है। मैराथन को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूरे मार्ग पर लगभग 80 सुरक्षा और यातायात चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को मैराथन के दौरान चक्कर आने या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत पुलिस या मेडिकल टीम को सूचित करने की सलाह दी गई है। पर्याप्त पानी पीने और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार दौड़ने का भी सुझाव दिया गया है।

8 अगस्त से भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
8 अगस्त की सुबह से भारी वाहनों का लहरोदा टाटला चौक से महावीर चौक की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को महेंद्रगढ़ से 152डी मार्ग का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, जबकि बस स्टैंड जाने वाले वाहन बाईपास मार्ग का प्रयोग करें।


इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए डीपीओ नारनौल, संवेदना हॉस्पिटल, हुड्डा चमत्कारी बालाजी मंदिर मार्केट के पास, ओम होटल (निजामपुर रोड) और गंदा नाला के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सभी से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन खड़े करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें