फोटो 10ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का चेक सौंपते खंड विकास अधिकारी।स्रोत:ग्रामीण
नांगल चौधरी। गांव खातौली अहीर के ग्रामीणों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से राहत मिली है। इस समाधान के लिए 11 लाख रुपये की विशेष ग्रांट स्वीकृत की गई है। यह ग्रांट गांव की वर्षों पुरानी परेशानी को दूर करेगी। जल्द ही गांव में निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य शुरू होगा। ग्रामीण लंबे समय से जलभराव और गंदे पानी के कारण परेशान थे। बरसात में गांव की गलियों में पानी भर जाता था। इससे आवागमन और स्वच्छता संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खंड विकास अधिकारी नांगल चौधरी ने ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। पंचायत प्रतिनिधि विक्रम और ग्राम सचिव जितेंद्र इस अवसर पर मौजूद थे। संवाद