फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
फोटो 23कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने को लेकर सोमवार को रामबास के सैकड़ों ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीण कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर कर दिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर कोरियावास के ग्रामीण 5 मई से लगातार धरना देकर शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखवाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को रामबास गांव से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए धरना स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। इस ट्रैक्टर रैली में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ग्रामीणों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी भी की। धरना स्थल के संयोजक विकास यादव ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, अब यह पूरे जिले का बन चुका है। उन्होंने बताया कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने सहित अनेक प्रमुख मांगों को लेकर धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें