फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराणा प्रताप चौक, गोकल गेट, बारा हजारी और नाईवाली चौक पर शौचालय बदहाल

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास बदहाल पड़ा शौचालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में शौचालयों की बदहाल दशा ठीक करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नगर परिषद ने टेंडर तो कर दिया लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब 36 लाख रुपये मरम्मत पर खर्च होने हैं। शहर में कुल 22 सार्वजनिक शौचालय और 11 यूरिनल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक के पास, गोकल गेट, बारा हजारी, नाईवाली चौक और रेलवे रोड स्थित शौचालयों में गंदगी का आलम है। गोकल गेट पर बने शौचालय में सफाई का अभाव है। महाराणा प्रताप चौक के पास व बारा हजारी में बनाए गए शौचालय की हालत बेहद दयनीय है। शहर में पांच स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट रखे गए थे जो अब पूरी तरह से खराब हो चुके हैं।
-
शौचालयों की दशा में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ
नगर परिषद की ओर से दिसंबर 2024 में 44 लाख 62 हजार रुपये की लागत से 22 शौचालयों और 7 यूरिनल स्पॉट की मरम्मत करवाने के लिए टेंडर जारी किया गया था। कार्य हुआ भी लेकिन खानापूर्ति ही की गई। शौचालयों की दशा में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इनका रखरखाव और साफ-सफाई का काम एक ठेकेदार को सौंपा गया था। लंबे समय से इन शौचालयों की स्थिति बेहद खराब पाई जा रही थी। जगह-जगह गंदगी, दुर्गंध और पानी की किल्लत जैसी समस्याओं को लेकर नागरिक लगातार शिकायत कर रहे थे। शहर के कई शौचालयों में टंकियां टूटी, नल और फ्लश खराब और सीटों की स्थिति भी जर्जर पड़ी हुई है। इसे लेकर ठेकेदार को हटा भी दिया गया था। शहर के लोगों ने जल्द बदहाल शौचालयों की दशा सुधारने की मांग की है।

शहर में बनेंगे आधुनिक शौचालय
शहर में 30.66 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो एस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राव तुलाराम पार्क और सिविल अस्पताल के पास स्थान चयनित किया गया है। वहीं बावल में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इस पर 14.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-
वर्जन:
शौचालयों के सुधार के लिए जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। जिन जगहों पर शौचालय में गंदगी है, उन्हें साफ करवा दिया जाएगा। लोगों को आने वाले दिनों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

महाराणा प्रताप चौक के पास बदहाल पड़ा शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें