नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन महेंद्रगढ़ रोड शिव कॉलोनी में मुकेश अग्रवाल के निवास स्थान पर किया गया। आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करा कर हनुमान चालीसा गणेश वंदना राम धुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। मंडल के सदस्य राजेश सोनी व प्रशांत सैनी द्वारा रंग बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इसके बाद मंडल के महावीर प्रसाद अग्रवाल ने मुख्य यजमान मुकेश अग्रवाल को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। संवाद