फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत निजी स्कूलों द्वारा सीटों की जानकारी देने की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत सत्र 2021-22 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के 200 निजी स्कूलों में 134ए के तहत आरक्षित की गई सीटों की जानकारी विभाग द्वारा मांगी गई है। इसके लिए 17 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार निजी स्कूलों के पास अपने यहां आरक्षित सीटों की जानकारी देने के लिए केवल रविवार का दिन ही शेष बचा है। अभी तक कितने स्कूलों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई यह जानकारी जिला शिक्षा विभाग के पास नहीं है, क्योंकि इसके लिए विभाग द्वारा अलग से पोर्टल बनाया गया है। 17 अक्तूबर के बाद निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा विभाग को एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। जिस पर उन सभी स्कूलों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी जिन्होंने अपनी सीटों की जानकारी पोर्टल पर भरी है।
गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा का अधिनियम 134ए बनाया गया है। इसके लिए सभी निजी स्कूलों में दस प्रतिशत सीटें ऐसे बच्चे के लिए आरक्षित की गई हैं। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षा अधिनियम के तहत दाखिले नहीं हो सके थे, मगर इस बार 134ए के तहत दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

2 से 12 तक विद्यार्थियों को दिया जाएगा दाखिला
134ए के तहत 2 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। स्कूलों द्वारा सीटों की जानकारी उपलब्ध करवाने के बाद 18 से 22 अक्तूबर तक जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा उक्त स्कूलों की वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें