फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल शहर में चाट कारोबार का समय तय, रात 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15बैठक में उप​स्थित चाट ग्रुप यूनियन के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
नारनौल। चाट ग्रुप यूनियन की आवश्यक बैठक सोमवार को निजामपुर रोड स्थित एक निजी गार्डन में हुई। बैठक में यूनियन की कार्यकारिणी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान देर रात तक चाट की रेहड़ियां और दुकानें खुली रहने से कर्मचारियों और आमजन को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चर्चा के बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि यूनियन से जुड़े चाट विक्रेता अब रात 12 बजे तक ही अपना कारोबार करेंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि समय तय करने का मकसद दुकानदारों, कर्मचारियों और आमजन की सुविधा के साथ शहर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और सदस्यों से तय समय का कड़ाई से पालन करने की अपील की। पदाधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था तभी सफल होगी, जब सभी सदस्य मिलकर इस निर्णय का पालन करेंगे। उन्होंने सभी दुकानदारों से सहयोग का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन प्रधान महेंद्र सैनी, उपप्रधान मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव सैनी, सचिव अरुण सैनी, नरेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, पवन सैनी, धर्म सिंह, लालजी, देव कुमार, राजू सैनी, मनीष सैनी, भाल सिंह, अमरेंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें