नारनौल। जिले में अब कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगी है। शनिवार को जिले में 39 कोरोना संक्रमित केस आए हैं। जबकि शुक्रवार को 44 संक्रमित केस आए थे। वहीं शनिवार को 128 तथा शुक्रवार को 162 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार दो दिनों में नए संक्रमितों के मुकाबले चार गुना मरीज ठीक हुए हैं जबकि शनिवार को नए संक्रमितों के मुकाबले तीन गुना मरीज ठीक हुए। जिले में वर्तमान में 293 केस अभी सक्रिय हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को 39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 24141 हो गई है। जबकि अभी तक कुल 23690 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं जिला में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कोरोना के 293 केस अभी भी सक्रिय है। जिले में 5 फरवरी तक 245910 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113400 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 510285 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1512 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची
जिले में शनिवार को 39 कोरोना के नए मामले आए हैं। इनमें मोहल्ला नलापुर नारनौल, पावर हाउस कॉलोनी महेंद्रगढ़, शक्ति कॉलोनी, खेड़ी, खायरा, ढाढोत, नांगल हरनाथ, कनीना, कैमला, भडफ, तलोट, दनचोली, छिलरो, निजामपुर, ढाणी बाठोठा, ताजीपुर, मूसनोता, भोजावास, बिहाली, सैदपुर, अटेली, बायल, सिरोही बहाली, अकबरपुर, बिहाली, पटीकरा, कारोता, आंतरी, छापड़ा बीबीपुर, बायल, दोचाना, ढाणा, गुलावला, पवेरा, बलाह कला में एक-एक तथा सुराना में 2 व हुडा सेक्टर नारनौल में 2 केस कोरोना के आए हैं।