नारनौल। सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम चरण में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। इसके साथ ही जिले के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
शिक्षा विभाग के सहायक खेल अधिकारी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती में जतिन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सयाना के छात्र शिवम ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं दीपांशु ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
सहायक खेल अधिकारी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि ताइक्वांडो में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है और आने वाले मुकाबलों में जिले को और पदक मिलने की संभावना है। संवाद