नारनौल। निजामपुर खंड के गांव तलोट में 26 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली महापंचायत को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। गांव के सामुदायिक भवन में छात्रों और युवाओं की सभा आयोजित हुई। ऑल इंडिया किसान खेत संगठन के सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह और ओमप्रकाश ने महापंचायत के उद्देश्यों की जानकारी दी। युवाओं ने बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती शिक्षा लागत जैसे मुद्दे उठाए। हर्ष कुमार, गौरव, देवराज, आशीष और सुरेंद्र ने शिक्षा व रोजगार से जुड़े सवालों पर विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं से 26 अक्टूबर को रोहतक पहुंचकर महापंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। संवाद