फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशा तस्करी में नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ 13 मार्च से अभियान चलाया जा रहा है। सीआईए नारनौल की टीम शहर के छोटा-बड़ा तालाब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी दिनेश नशा तस्करी करता है। वह तख्त बावड़ी के पास खड़ा है।
इसके बाद पुलिस ने मौके से दिनेश को दबोच लिया गया। उसके पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद और नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए 13,900 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने 30 मार्च को नशा तस्करी में शामिल आरोपी हिमांशु निवासी सलामपुरा (नारनौल) को गिरफ्तार किया।सीआईए टीम ने 31 मार्च को साउथ नाइजीरिया के अनम्बरा निवासी विदेशी नागरिक ईकेचुकवु को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस विदेशी नागरिक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों के मुख्य स्रोत और इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें