फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान जयंती पर मंदिर में हवन कर की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 03 Apr 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव ढाणी बाठोठा स्थित खान वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर पूजना अर्चना के बाद हवन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

हवन में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान का विशेष शृंगार किया गया और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते नजर आए।

हवन के बाद उपस्थित ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जयवीर यादव, पुनीत यादव, रोनक पंडित आकोली, कृष्ण, हिमांशु, गुलशन, कुलदीप, बृजेश, दिनेश, पंकज, मंत्रपाल, योगेश, प्रशांत यादव, नितिन यादव, साहिल, रोबिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें