नारनौल। निजामपुर रोड हैफेड के पास स्थित एक फर्नीचर की फैक्टरी से चोर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित अभिनंदन जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अभिनंदन जैन ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात्रि करीब चोर फैक्टरी में घुस गए। सुबह जब वे फैक्टरी में आए तो देखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। छानबीन की तो पता चला की चोर फैक्टरी में रखा एक मोबाइल, नकदी, दो पर्स जिसमें एटीएम कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज थे, चुरा ले गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। दूसरी ओर मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी राजकुमार वर्मा ने शहर थाना में घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत राजकुमार ने बताया कि 31 जुलाई को अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की। वे तीन मोबाइल फोन, एक लाइसेंस, तीन एटीम कार्ड व कुछ नकद राशि ले गए।