फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर चुराई नकदी और आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर स्थित दो मकानों में सेंध लगाकर नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मकान मालिकों ने इसकी शिकायत निजामपुर चौकी में दी है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गावड़ी जाट निवासी सुभाष ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ कोटपुतली में रहता है। उसका व उसके भाई रोहताश का मकान निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर हैं, जो अकसर बंद रहते हैं। 29 दिसंबर को वे सब कोटपुतली थे। गत दिवस उसके चचेरे भाई प्रहलाद सिंह ने फोन पर बताया कि उनके मकानों में चोरी हो गई है। जब वे वहां पर पहुंचे तो मकानों से दो एलईडी, तीन इनवर्टर, तीन बैटरी, दो चक्की की मोटर व गंडासा, बर्तन, गैस चूल्हा, गीजर, पानी का आरओ, सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ निजामपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें