शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से दो तोले सोने की एक चेन, सोने का 40 ग्राम का हार, सोने की तीन अंगूठी, सोने के दो जोड़ी टॉप्स, सोने की एक लॉन्ग, सोने की दो जोड़ी झुमकी के अलावा चांदी के जेवरात जिनमें 18 जोड़ी पाजेब, 18 जोड़ी चुटकी शामिल हैं।
नारनौल में अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मोहलडा में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पहले कमरे में सो रहे लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगाई। उसके बाद लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया। चोर परिवार के सदस्यों को घर के अंदर बंद कर कर ही भाग गए। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
गांव मोहलडा के राजपाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि गत रात को वह परिवार सहित एक कमरे में सोया हुआ था। रात को चोरों ने आकर उनके कमरे को पहले बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद चोर घर में अन्य कमरों में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।
शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से दो तोले सोने की एक चेन, सोने का 40 ग्राम का हार, सोने की तीन अंगूठी, सोने के दो जोड़ी टॉप्स, सोने की एक लॉन्ग, सोने की दो जोड़ी झुमकी के अलावा चांदी के जेवरात जिनमें 18 जोड़ी पाजेब, 18 जोड़ी चुटकी शामिल हैं। इसके अलावा चोर एक लाख 50 हजार रुपए नकदी भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह जब उठे तो अपने आप को कमरों के अंदर बंद पाया। इसके बाद किसी तरह उन्होंने कमरे खुलवाकर सामान चेक किया तो उन्हें यह जानकारी लगी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।