फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्क में बच्चों और महिलाओं के लिए लगेंगे झूले

Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- गांव पाली में सार्वजनिक पार्क के निर्माण को लेकर नींव रखते ग्रामीण--स्रोत- ग्रा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। समाज जिस काम को ठान लेता है, उसे करने में सदैव सक्षम होता है। जहां एक तरफ बाबा जयरामदास आश्रम पाली पर बना मंदिर गांव की शान को चार चांद लगा रहा है, वहीं मंदिर पर स्थित पक्षी घर पक्षियों को बचाने का एक उदाहरण पेश कर रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पाली गांव के पूर्व की तरफ स्थित मोक्ष धाम भी समाज के सहयोग से बनाया गया है। इसमें 300 नीम के पौधे वातावरण को स्वास्थ्यवर्धक बनाने का कार्य कर रहे हैं। बुधवार को गांव की पंचायत भूमि पर गांव के सहयोग ग्रामीणों के लिए बनने वाले एक सार्वजनिक पार्क के लिए भूमि पूजन किया गया। 151 फुट चौड़ा और 211 फुट लंबाई यह पार्क एक मास में बनकर तैयार हो जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता और कार्य के संयोजक कैलाश पाली ने बताया कि पार्क में बच्चों और महिलाओं के लिए झूले लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच देशराज सिंह की तरफ से खुला जिम पार्क में बनवाया जाएगा। चहारदीवारी के बाहर चारों तरफ नीम के पौधे लगाए जाएंगे। सुबह-शाम महिलाओं, बुजुगोZं और बच्चों को घूमने की सुविधा रहेगी। भूमि पूजन के समय मुख्य यजमान के रूप में गांव के सरपंच देशराज फौजी उपस्थित रहे। कार्य के संचालन के लिए एक टोली बनाई गई। इसमें जोगेंद्र फौजी, बलवीर, किरोड़ी सैन, संजय शर्मा, मदन तंवर, सोनू स्वामी, काशीराम शर्मा, महेंद्र को जिम्मेवारी दी गई। नरेश को इस सारे कार्य का संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य प्रेम फौजी, पवन सिह, शैलेंद्र डीपी, बलजीत सिंह, विक्रम सिंह, आनंद प्रकाश, रोशन लाल, अमर सिंह शर्मा, रतन सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें