फोटो संख्या:64- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में हसला प्रधान के नवनिय
महेंद्रगढ़। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में हसला के नवनियुक्त जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा का स्वागत किया गया। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के हसला संगठन के चुनाव जो कि 29 दिसंबर को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल में संपन्न हुए थे। इस चुनाव में जिले के 1127 मतदाताओं में से 795 मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
उन्होंने बताया कि अरविंद यादव छात्र जीवन से ही यूनियन के कार्यों में रुचि लेते रहे हैं। 2008 में पात्र अध्यापक संघ का गठन होने के बाद बेरोजगारों के हित के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। इस मौके पर नितिन देवी, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. संदीप सिंह, संजय, खेतराम दहिया, मनीषा उपस्थित रहे। संवाद