फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण को लेकर जेई और भाजपा नेता में नोकझोंक

Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 27 भाजपा नेता व नगर परिषद जेई आपस में बहस करते।स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद के जेई और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन


खुद जेई हथौड़ा लेकर अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि सुभाष पार्क के पास गली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जब नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश सैनी के मकान के पास पहुंची तो उन्होंने मकान के पास जा रही नाली नहीं तोड़ने की बात कही।
जेई प्रवीण मलिक व रमेश सैनी के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद जेई ने खुद ही हथौड़ा लेकर तोड़ना शुरू कर दिया। जब रमेश सैनी विरोध कर रहा था तो उसे परिवार के सदस्य अंदर लेकर चले गए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें