फोटो 20 अमरपुर जोरासी में ठाकुर जी का डोला निकालते ग्रामीण।संवाद
निजामपुर। अमरपुर जोरासी में जलझूलनी ग्यारस पर ठाकुर जी का डोला निकाला गया।
ठाकुर जी के मंदिर से डोला लेकर पूरे गांव में परिक्रमा करते हुए श्याम मंदिर जोरासी धाम पहुंचे, वहां से ठाकुर जी के मंदिर वापस पहुंचे। लोगों ने जगह-जगह डोला यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में पहुंचने के बाद सभी भक्तों को खीर का प्रसाद खिलाया गया। इस अवसर पर दयाराम, पतराम, अशोक शास्त्री, ओम प्रकाश शास्त्री, पवन कुमार, विश्वनाथ, मनीषा, उर्मिला, मीनाक्षी देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।