फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बोनट पर बैठकर एवं दरवाजे के पास खड़े होकर भाइयों के घर पहुंचीं महिलाएं

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बसों में जबरदस्त भीड़ रही। महिलाओं को खड़े होकर तथा बोनट पर बैठक सफर करना पड़ा। कई बसों में महिलाओं का लटक कर सफर करना पड़ा। बुधवार को भीड़ में महिलाओं का जज्बा देखने लायक था। वहीं भीड़ काे देखकर 9 बसें में नारनौल रूट पर तथा एक बस अटेली रूट पर चलाई गई। बुधवार को पांच से छह हजार महिलाओं ने यात्रा की। भीड़ से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बुधवार को बस स्टैंड एवं बसों में सुबह से भीड़ रही। स्टैंड में बस आते ही भर जा रही थी। बसों में भारी भीड़ रही। महिलाओं को दरवाजे के पास खड़े होकर तथा बोनट पर बैठकर सफर करना पड़ा। उमस भरी गर्मी और भीड़ के आगे महिलाओं का जज्बा कम नहीं हुआ। इतनी परेशानियों का सामना करने के बाद महिलाओं ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज बसें छोटे-छोटे गांवों में भी रूक रही थी। दादरी, नारनौल, हिसार, भिवानी रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही।
बस स्टैंड इंचार्ज वेद प्रकाश ने बताया कि महाप्रबंधक ने आदेश दिया हुआ है कि किसी भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाए। इसके लिए जिन रूटों पर छोटे स्टैंड जहां पर बसें का ठहराव नहीं होता था। आज के दिन उन स्टॉप पर बसों का ठहराव किया गया। बुधवार को करीबन पांच से छह हजार महिला यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की गई। रक्षाबंधन पर पूरे दिन बस स्टैंड पर भीड़ रही।
विज्ञापन

बाजार रहा फीका
भाई-बहन का प्यार का पर्व रक्षाबंधन पर शहर का बाजार इस बार फीका रहा। सर्राफा बाजार, कपड़ों का शोरूम, रेडीमेड कपड़े पिछले वर्ष के मुकाबले कमजोर रहा। दुकानदारों ने बताया कि इस बार लोगों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर असमंजस तथा ऑनलाइन खरीदारी का असर रक्षाबंधन के त्योहार पर देखा जा रहा है। वहीं ऑनलाइन की वजह से भी इसका असर पड़ रहा है। इसकी वजह से शहर में राखी का बाजार फीका नजर आ रहा है। दुकानों पर पहले की तरह भीड़ नजर नहीं आ रही। मिठाइयों की दुकानों पर भी कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें