फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनाैल क्षेत्र में एक हफ्ते तक हो सकती है झमाझम बारिश

Sun, 06 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नारनौल में शनिवार दोपहर हुई बरसात में भीगते हुए जाते बाईक सवार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में बादल छाए रहे। सुबह व दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन

गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। जिलेभर में नारनौल में ही कुछ बारिश दर्ज की गई और अन्य स्थानों पर हल्की व बिखराव वाली बूंदाबांदी दर्ज की गई। नारनौल में शनिवार को 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि नांगल चौधरी अटेली सतनाली और महेंद्रगढ़ में कहीं कहीं हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलींं।
5 जुलाई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 6 से 10 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र में मानसून ने 29 जून को प्रवेश किया था और तब से बादलवाही और हल्की बारिश की गतिविधियां तो बनी हुई हैं, लेकिन उमसभरी गर्मी बनी हुई है। वहीं खरीफ फसल की बिजाई कर चुके किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें