फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ा उठान के लिए वाहन 6, चालक 3

Sun, 06 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे में घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहनों की समय सारिणी निर्धारित नहीं है। नालों की सफाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है। इससे मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मक्खी और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पालिका के दावे के अनुसार कस्बे में सप्ताह में सात दिन कूड़ा उठाने वाला वाहन संचालित हैं और नालों की सफाई की जा रही है, लेकिन वास्तव में केवल सप्ताह में 6 दिन ही कूड़ा उठाया जाता है। नगर पालिका के पास कूड़ा एकत्रित करने के लिए 6 वाहन हैं। इसमें से केवल 4 ही चालू हालत में हैं।
वहीं चालकों की संख्या केवल तीन है। यदि कोई कर्मचारी छुट्टी पर चला जाता है, तो व्यवस्था बिगड़ जाती है। काफी बार विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या के बाबत अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक नगर पालिका को चालक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

-
नालों की अधूरी सफाई की जा रही
सफाई कर्मचारियों की संख्या 24 है, जो पर्याप्त नहीं है। मानसून को देखते हुए पिछले दिनों पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई को लेकर टेंडर छोड़ा गया था। ठेकेदार ने मात्र 7 से 8 दिन में नालों की आधी अधूरी सफाई कर कार्य की इतिश्री कर ली। इसके चलते नाले गंदगी से अटे हुए हैं। गंदगी के कारण बारिश व दूषित पानी की निकासी बंद है और पानी सड़क पर जमा रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वर्जन :
कस्बे में नालों की सफाई करवाई जा चुकी है। फिर भी कहीं सफाई नहीं हुई है तो वहां दोबारा सफाई कर दी जाएगी। चालकों की नियुक्ति होने के बाद कूड़ा गाड़ी सुचारू रूप से चलती रहेगी। चालकों के लिए सितंबर 2022 में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया था। इसके बाद 7 अगस्त 2023 को दोबारा पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन



अनिल कुमार, सचिव, नगर पालिका, अटेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें