फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : डॉ. देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में हाल ही में हुई आईआईटी जैम, नेट, जेआरएफ व गेट में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविदों के साथ-साथ कॉलेज निदेशक डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र कादयान, डीन डॉ. यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरपीएस डिग्री कॉलेज प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. वाई पी सिंह ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थी देश-प्रदेश में विभिन्न परीक्षाओं में शीर्ष पर रहकर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस वर्ष हाल ही में घोषित आईआईटी जैम में 45, नेट जेआरएफ में 15 व गेट में 5 विद्यार्थियों का संस्था में पढ़ते हुए चयन हुआ। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। गत वर्ष में नीशू कुमारी ने आईआईटी जैम में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं इस वर्ष प्रिया कुमारी ने कॉलेज में पढ़ते हुए देश में 5वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था।
कॉलेज के सीईओ मनीष राव ने बताया कि परिश्रम से किया गया कार्य कभी भी विफल नहीं जाता। किसी भी देश-प्रदेश को शिखर पर ले जाने के लिए शैक्षणिक ढांचा मजबूत करना जरूरी है। कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ तराशने की। सही दिशा-निर्देशन की। प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र कादयान व कालेज निदेशक डॉ. महेश यादव ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें