फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आठ दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना

Mon, 08 Dec 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 8 नारनौल में सुबह छाया हल्का कोहरा व बादल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रविवार को नारनौल का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि शनिवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग आठ दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं छिट-पुट बादलवाही देखने को मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अभी कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर न होने से आने वाले दिनों यानी पहले पखवाड़े में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल में लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया जा रहा है। अब सोमवार से फिर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में दिसंबर माह में पाला जमने की पूरी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें