फोटो नंबर-05मोहल्ला गस्तीवाड़ा से प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला गस्तीवाड़ा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में मुख्य यजमान कीर्ति सोनी व मनीष सोनी परिवार सहित रहे जिनको सर्वप्रथम ठाकुरजी का पूजन कराया गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों पर भक्त ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए पूरे उत्साह से झूमते नजर आए।
प्रभात फेरी यजमान के निवास से आरंभ होकर गस्तीवाड़ा, मिश्रवाड़ा व पुस्तक गली से गुजरते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा व आरती कर भक्तों का स्वागत किया, जिससे वातावरण वृंदावन जैसा प्रतीत होने लगा। श्री राधा संकीर्तन रथ के साथ जगह-जगह ठाकुर जी की आरती व प्रसाद वितरण किया गया। प्रभात फेरी का समापन सनातन धर्म के जयकारों के साथ हुआ। संवाद