पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
सीआईए नारनौल की टीम ने शनिवार देर शाम गांव गोद बलाहा के क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ लारा निवासी गोद के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गोद बलाहा सर्विस रोड के नजदीक मौजूद थी। बलाहा की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, जिसे पर टीम ने उसे रोककर नाम-पता पूछा तो युवक ने अपना नाम राहुल उर्फ लारा निवासी गोद बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिाय गया। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी मारपीट, लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।