दोस्त का परिचय देकर ठग ने व्यक्ति को 22 हजार रुपये की चपत लगा दी। गांव श्यामपुरा निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास किसी की कॉल आई तथा उसने एक दोस्त का झूठा परिचय देकर खाते में 22 हजार रुपये डलवा लिये। यह राशि उसके द्वारा फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। महेश कुमार ने पुलिस को फोन-पे से मिले रिकार्ड के अनुसार रिकार्ड उपलब्ध करा आरोपी की गिरफ्तारी एवं राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने बताया कि फोन-पे से मेल द्वारा पत्राचार करने पर उपलब्ध कराए रिकार्ड के अनुसार जिस खाते में राशि ट्रांसफर की गई है वह बैंक खाता किसी मध्यप्रदेश के गांव अहीरवार महाराजपूर, सिमारिया निवासी शिवरानी के नाम से पंजीकृत है।