फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहली से जाखनी तक बनने वाली सड़क की पैमाइश व निशानदेही का कार्य पूरा

विज्ञापन
डीजीपीएस सर्वेयर मशीन से सड़क की पैमाइश करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गहली से जाखनी तक बनने वाली सड़क के लिए रविवार को लोक निर्माण विभाग ने तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों की मौजूदगी में निशानदेही का कार्य किया। निशानदेही का कार्य डीजीपीएस सर्वेयर मशीन से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिकंदर गहली ने बताया कि गहली से जाखनी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 3.88 करोड़ रुपये में नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पहले यह रास्ता कच्चा था, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। यह मार्ग अन्य सड़कों की तुलना में शहर में आने-जाने के लिए काफी छोटा है। इससे लगभग दो-तीन किलोमीटर दूरी कम हो जाती है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ही उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास इस कच्चे रास्ते को पक्का करवाने का मांग पत्र भेजा गया था। जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से न केवल अनुमति प्रदान की, बल्कि सड़क निर्माण के लिए बजट भी मंजूर कर दिया। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इसको बनाया जाना है। सड़क निर्माण के लिए रविवार को पैमाइश का काम किया गया। यह पैमाइश पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी की टीम में शामिल कृष्ण कुमार एसडीओ, विकास जेई, बेलदार रोहित व सोनू के अलावा तहसीलदार विकास मलिक की टीम से गिरदावर महावीर, पटवारी राजपाल की देखरेख में डीजीपीएस सर्वेयर रिजवान द्वारा की गई। अब सड़क का अगले चरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें