फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : दूसरे दिन 7845 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर चेक करते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले में आयोजित की जारी हरियाणा पात्रता अध्यापक परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा रविवार को सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की गई। सुबह के सत्र में लेवल-2 तथा शाम के सत्र में लेवल-1 की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक हुई लेवल-2 की परीक्षा में कुल 6230 में से 5224 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1006 अभ्यर्र्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र की शाम 3 से 5.30 तक हुई लेवल-1 की परीक्षा में कुल 3181 में से 2624 अभ्यर्र्थी उपस्थित हुए। जबकि 557 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पारियों में कुल 7848 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों की टीमों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम ने भी परीक्षा केंद्रों को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड व प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए।
जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए नारनौल में 7 तथा महेंद्रगढ़ में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहले दिन शनिवार को नारनौल के परीक्षा केंद्रों पर कुल 1860 में से 1601 भावी अध्यापकों ने परीक्षा दी थी। जबकि 259 अनुपस्थित रहे थे। वहीं महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर कुल 3744 में से 3264 भावी अध्यापक परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 480 अनुपस्थित रहे थे। वहीं दूसरे दिन नारनौल में सुबह के सत्र में आयोजित परीक्षा में कुुल 2014 में से 1640 तथा महेंद्रगढ़ में 4216 में से 3584 भावी अध्यापकों ने परीक्षा दी। जबकि नारनौल में 374 तथा महेंद्रगढ़ में 632 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार शाम के सत्र में हुई परीक्षा में नारनौल में कुल 1550 तथा महेंद्रगढ़ में कुल 1074 उपस्थित रहे। वहीं नारनौल में 310 तथा महेंद्रगढ़ में 247 अभ्यर्र्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

एक घंटे पहले हुई अभ्यर्थियों की एंट्री
शिक्षा बोर्ड के आदेशानुसार अभ्यर्थियों को केंद्रों पर परीक्षा से एक घंटे पूर्व अपनी रिपोर्ट करनी थी। इसलिए अभ्यर्र्थी परीक्षा से एक घंटे पूर्व ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां सबसे पहले मुख्य द्वार पर उनके रोल नंबर के साथ पहचान पत्र की जांच की गई। इसके बाद मेटल डिडेक्टर से तलाशी ली गई। तत्पश्चात आइरिश, बायो मीट्रिक डॉटा मिलान व अंत में वीडियोग्राफी करवाकर उन्हें कक्षा में बैठाया गया। अभ्यर्थियों को केवल रोल नंबर व पहचान पत्र ही अंदर लेकर जाने की अनुमति दी गई।

महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र के बाहर परिक्षार्थियों की लगी लाइन। संवाद- फोटो : Narnol

परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लाइन। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें