फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब एक सप्ताह खुला रहेगा मौसम, शुरू कर सकते हैं गेहूं-सरसों की थ्रेसिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:63 खेतों में गेहूं की कटाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दस दिनों से लगातार हल्की बूंदाबांदी और खराब मौसम से परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे किसान अपनी फसलों की नमी सुखाकर थ्रेसिंग का काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस समय लगभग 70 हजार एकड़ गेहूं में से 30 प्रतिशत की कटाई शेष है जबकि 2.72 लाख एकड़ सरसों में से 40 प्रतिशत थ्रेसिंग के लिए खलिहानों में ही पड़ी है। बुधवार सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर तक गेहूं की कटाई शुरू हो गई लेकिन सरसों के खलिहानों में नमी अधिक होने के कारण थ्रेसिंग में अभी 1-2 दिन लग सकते हैं।
दस दिनों में कुल लगभग 30 मिमी बारिश हुई जिससे खेतों में काम प्रभावित हुआ और किसानों पर मजदूरी और मशीन किराए के रूप में आर्थिक दबाव बढ़ा। लगातार बारिश और धूप के कारण गेहूं की बालियों में दाना झड़ने का खतरा भी बना हुआ है। किसानों को तेजी से कटाई पूरी करने के लिए मजदूरों और मशीनों का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

-
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी। 15 अप्रैल से हवा के पैटर्न में एक बार फिर से बदलाव से पश्चिमी गर्म हवाओं से धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें