फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है : हेमराज भारद्वाज

Mon, 14 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कनीना के ढोकलमल पार्क में श्रीमद् ​शिव महापुराण  में कथा सुनती महिलाएं --स्रोत-
विज्ञापन
कनीना। कनीना के वार्ड तीन स्थित ढोकलमल पार्क के मंदिर में चल रही दस दिवसीय श्रीमद् शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को शिव विवाह की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य हेमराज भारद्वाज ने बताया कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए हैं। शिव ने विवाह कर गृहस्थ आश्रम में रहकर वैराग्य धर्म का अनुसरण करने का तरीका दिया। कथावाचक ने कहा कि शिव परिवार में भगवान का वाहन नंदी, मां पार्वती का शेर, गणेश भगवान का मूषक और कार्तिकेय का वाहन मोर है।
सभी विपरीत विचारधारा के बीच सामंजस्य रखना शिव पुराण सिखाता है। उन्होंने भगवान के विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि मैना देवी व हिमालय राज की पुत्री के रूप में मां पार्वती जन्म लेकर भगवान शिव की घोर तपस्या की। उसी दौरान ताड़कासुर के आतंक को खत्म करने के लिए शिव का तंद्रा भंग हुई। तब जाकर शिव का विवाह हुआ।
विज्ञापन

श्रीमद् शिव महापुराण कथा 20 जुलाई तक चलेगी। इसका समय दोपहर 11 बजे से शाम दो बजे तक रहेगा। इस दौरान सुशील कुमार, लाली, महेंद्र कुमार, सरिता, आरती, संजू, मुकेश देवी, सुशीला यादव, निर्मला, घनश्याम, तुलसी कुमारी, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें