फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 7 दिन से ठेके विरोध में बैठे वार्ड के लोग, नहीं हुआ समाधान

Mon, 14 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4धनौंदा रोड पर ठेका खोलने पर विरोध जताते वार्डवासी।संवाद - फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के धनौंदा रोड पर वार्ड तीन और चार के रिहायशी इलाके में खोले गए शराब ठेके के विरोध में लोगों का धरना छठे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिक धरना स्थल पर बैठे रहे। ठेके को हटाने की मांग को लेकर पहले मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया था। वहां ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसके बावजूद ठेका नहीं हटाया गया। धरना की अगुवाई कर रहे वेद प्रकाश गिरदावर ने बताया कि ठेके के पास हनुमान मंदिर और अस्पताल है। यहीं से राजकीय महाविद्यालय जाने का एकमात्र रास्ता भी गुजरता है। ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है। इलाके में डर का माहौल बन गया है।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पहले वह सुबह और शाम टहलने जाती थीं। अब ठेके के डर से टहलना भी छोड़ दिया है। अगर ठेका नहीं हटा तो इस रास्ते से गुजरना भी बंद कर देंगी। महिलाओं और बच्चों के भविष्य के लिए यह ठेका खतरा बन गया है।
विज्ञापन


लोगों ने अटेली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों ने 8 जुलाई को जिला उपायुक्त को भी इस बारे में अवगत कराया था। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ठेकेदार ठेका बंद करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पिछले 7 दिन से लोग धरने पर बैठे हैं। धरने में नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल, पार्षद प्रेमलता, अनिल गुप्ता, स्नेहलता, अशोक जांगिड़, मुकेश जांगिड़, राकेश सैनी, मनीष वाल्मीकि आदि शामिल रहे। प्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें