फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कंबाइन मशीन में मारी टक्कर, पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव थनवास के पास एक ट्रक ने कंबाइन मशीन को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कंबाइन मशीन सड़क पर पलट गई। इसमें मशीन में बैठे 3-4 लोगों को मामूली चोट लगी है। वहीं कुछ आगे चलकर ट्रक भी सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि आग में कोई हताहत नहीं हुई। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। जिसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के शाहपुर निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह दर्शन सिंह, गुरुनेक सिंह, जगलीर सिंह के साथ करीब 15-20 दिन पूर्व कंबाइन मशीन कोटा राजस्थान गए थे। कटाई करके रविवार सुबह करीब सवा चार बजे जब वे अपने गांव जा रहे थे तो थनवास के पास पीछे से एक चालक ट्रक को तेज गति चलाता हुआ लाया और कंबाइन मशीन में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मशीन सड़क पर पलट गई। वहीं ट्रक चालक कंबाइन मशीन को सड़क पर धकेलता हुआ कुछ दूर तक ले गया। इससे उन सभी हलकी चोट आई। वहीं मशीन को काफी नुकसान हो गया। जबकि कुछ आगे चलकर ट्रक भी सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इस प्रकार ट्रक चालक ने ट्रक को तेजगति व लापरवाही से चलाकर कंबाइन मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसलिए चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें