फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से कनीना जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त

Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16सिहमा में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सीहमा। गांव सीहमा में नारनौल-कनीना मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्डे हो गए हैं। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग है। इस कारण इस मार्ग से दिन भर वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण धूल व मिट्टी उड़ती रहती है। हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। इस बाबत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। लोगों ने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें