अंत्योदय मेले का जायजा लेते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत कनीना के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय अंत्योदय मेले का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने मेले का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से इन अंत्योदय परिवारों की पहचान की है। गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित करने के लिए इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेलों का उद्देश्य गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। इन मेलों में गरीब लोगों को एक ही स्थान पर सभी दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के साथ जोड़कर ऋण मुहैया करवाया जा रहा है ताकि वे अपने जीवन को और बेहतर बना सके।
विभिन्न विभागों की 100 से अधिक योजनाओं का लाभ लोगों को देने के लिए वेलकम डेस्क के अलावा लोगों की काउंसिलिंग करने के लिए काउंसलर भी लगाए गए हैं। मौके पर एसडीएम सुरेंद्र, बीडीपीओ निशा तंवर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त शर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से कृष्ण सहायक, उद्यान विभाग से राजकुमार यादव, सतीश मौजूद रहे।