फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़क को खोदा

विज्ञापन
कुराहवटा रोड पर अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़क की खुदाई करती जेसीबी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को कुराहवटा रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी की मदद से सड़कों को खुदवा दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

डीटीपी की टीम को महेंद्रगढ़ शहर में कुराहवटा रोड पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत मिली थी। नगर योजनाकार ने संबंधित लोगों से कॉलोनी के लिए जारी किया गया लाइसेंस मांगा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर शुक्रवार को कॉलोनी के किलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार चौहान के साथ उनका पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार विजय मौजूद रहे। योजनाकार विभाग की टीम ने एक एकड़ में विकसित की पर कॉलोनी में सड़कों को उखाड़ने के साथ ही कुछ चहारदीवारी भी तोड़ दी।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण चौहान ने कहा नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। विभागीय अनुमति के बिना कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें