फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त ट्रक पार्किंग से खुद ही चोरी कर ले गया मालिक, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्रक चोरी करने के आरोपी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय से जब्त कर खड़े किए गए ट्रक को चोरी करने की वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक चालक इबराम खान निवासी धसोली राजस्थान, वारिस निवासी कसोली राजस्थान, लघु सचिवालय की पार्किंग में कार्यरत कूड़ाराम निवासी भालखी व जयपाल निवासी काकरोली के रूप में हुई है। आरोपियों ने मिलीभगत करके ट्रक चोरी किया था।
विज्ञापन

शहर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि आरटीए विभाग के निरीक्षक ने गत दिनों थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि सतनाली रोड पर ओवरलोड वाहनों की जांच के दौरान क्षमता से अधिक वजन मिलने व कागजात न दिखाने पर ट्रक को जब्त कर लघु सचिवालय स्थित पार्किंग में खड़ा कर दिया था। ट्रक की चाबी व चालान पर्ची चौकीदार के हवाले कर दी थी। अगले दिन टीम द्वारा जांच करने पर ट्रक वहां पर नहीं मिला और चालान राशि का भुगतान भी नहीं किया गया था। आरटीए निरीक्षक ने चौकीदार, पार्किंग के कर्मचारियों, ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ जब्त की गई गाड़ी को मिलीभगत कर पार्किंग से चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक को धारूहेड़ा से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें