फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नवजात की हत्या की आशंका, श्मशान से शव निकाला, चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

Fri, 22 Apr 2022 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों का आरोप है कि चौथी संतान के रूप में बेटी होने पर पिता व मां ने हत्या की है। ग्रामीणों का आरोप  है कि युवक अपराधी प्रवृत्ति का है। डेढ़ वर्ष पूर्व युवक ने माता पिता की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
श्मशान से शव निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली जाट में करीब एक सप्ताह पूर्व जन्मी नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर ग्रामीणों द्वारा मामले की जांच की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद विभिन्न विभागों की टीमों ने गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव ग्रामीणों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों गांव डेरोली जाट के ग्रामीणों ने शिकायत देकर नवजात की मौत की जांच कराने की मांग की गई थी। बुधवार शाम को ही एसडीएम दिनेश कुमार की देखरेख में ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता प्रदीप कुमार, सदर थाना पुलिस, चिकित्सकों की टीमें मौके पर पहुंच गई। शाम को श्मशान घाट से शव नहीं निकालने के कारण वहां ग्रामीणों एवं पुलिस की तैनाती कर दी गई। शुक्रवार सुबह चार बजे सभी टीमों ने पहुंचकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। 

ग्रामीणों ने यह दी थी शिकायत 
डेरोली जाट के ग्रामीणों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर एक सप्ताह पूर्व जन्मी कन्या की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि यह व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा इसने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता की भी हत्या कर दी थी लेकिन इसके तीन बेटियां होने के कारण ग्रामीणों ने इसकी कोई शिकायत नहीं दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन बेटियां होने के बाद अब चौथी संतान के रूप में बेटी होने पर नवजात के पिता ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर कन्या की हत्या की है। ग्रामीणों द्वारा इस मामले में पुलिस द्वारा शीघ्र जांच प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी गई है। 
विज्ञापन

 

मामले में ग्रामीणों द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक टीम, पुलिस टीम, चिकित्सकों की टीमों की नियुक्ति की गई थी। मौके पर पहुंचकर शव को निकलवा नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवजात की मौत के कारणों का पता चलेगा जिसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।

 

बॉडी डीकंपोज होने के कारण मेडिकल एक्सपर्ट टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही जांच अधिकारी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। -आरएमओ डॉ. प्रदीप यादव, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें