फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-19 में नारनौल व अंडर-17 में अटेली की टीम रही विजेता

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26वॉलीबॉल के सेमिफाइनल मैच में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी, जूडो व वुशु खेल के मुकाबले हुए। तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि तीरंदाजी अंडर-19 वर्ग में जतिन पांडे, जतिन, रोहन व पुनीत सैनी और अंडर-14 वर्ग में उमेश कुमार, लोकेश सैनी, युवराज व यश ने टॉप 4 में जगह बनाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उम्मीद है खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे। वहीं मॉडल संस्कृत स्कूल में वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए। वहीं वॉलीबॉल अंडर-19 वर्ग में नारनौल व अटेली की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ।
रोमांचक मैच में नारनौल ने 2-1 से जीत दर्ज की। अंडर- 17 में अटेली व नांगल चौधरी की टीम के बीच फाइनल खेला गया जिसमें अटेली ने 2-0 से जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अधिकतर खेलों में पुरुष वर्ग में मुकाबले हो चुके हैं और 30 जुलाई से महिला वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
कोच ने कहा था कि स्कोर पर ध्यान मत देना बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना। सभी खिलाड़ियों ने योजना अनुसार खेला और हम फाइनल जीतने में सफल रहे जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रहेगा। -नवीन, अंडर-19, नारनौल
बॉक्स
अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए और सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव के आधार पर खेल में सुधार करेंगे और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा। -मोहन, अंडर-19, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें