फोटो संख्या:71- चोरी का आरोपी कनीना पुलिस की गिरफ्त में --स्रोत- पुलिस
कनीना। पुलिस ने मधुमक्खी पालन फार्म से लाखों रुपये के सामान की चोरी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी पुलिस ने 26 जुलाई को ककराला निवासी अजय को पकड़ा। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ और उसकी निशानदेही पर 175 मधुमक्खी पालन बॉक्स, एक पिकअप वाहन, सोलर प्लेट, शहद निकालने की मशीन, बैटरी, गैस सिलिंडर, एक कट्टा चीनी, 101 खाली बाल्टियां और 9 करेट बरामद हुए।
बिहार के मधेपुरा निवासी प्रवेश कुमार ने 24 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 और 22 जुलाई को उनके फार्म से सामान चोरी हुआ था। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।