फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए नप ने जारी किया 1.48 करोड़ का टेंडर

विज्ञापन
फोटो नंबर-09शहर में लाइट ठीक करते नप के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए नगर परिषद ने करीब 1.48 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किया है। यह टेंडर दो वर्षों की अवधि के लिए छोड़ा जाएगा। इससे लोगों के अंधेरे की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर परिषद का उद्देश्य है कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें नियमित रूप से कार्य करती रहें और रात के समय किसी भी गली-मोहल्ले में लोगों को अंधेरे का सामना न करना पड़े। शहर में हाल ही में करीब 12 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं जबकि लगभग इतनी ही पुरानी लाइटें भी विभिन्न क्षेत्रों में लगी हुई हैं।
नगर परिषद को प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों से 10 से 15 शिकायतें स्ट्रीट लाइट खराब होने की मिलती हैं। वर्तमान व्यवस्था में कई बार खराब लाइटों को ठीक करवाने में दो से चार दिन तक का समय लग जाता है। वहीं कई स्थानों पर लाइटें लंबे समय तक खराब रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार नई टेंडर प्रक्रिया लागू होने के बाद शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा और खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। टेंडर के तहत नई लगाई गई लाइटों को उतारने और मरम्मत के बाद दोबारा लगाने का कार्य भी शामिल रहेगा।
वर्जन:
शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव को लेकर 1.48 करोड़ के टेंडर लगाया है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी सभी लाइटों को ठीक करने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आमजन की खराब लाइटों से संबंधित शिकायतों पर भी तुंरत कार्य होगा।-पवन कुमार, जेई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें