फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षण संस्थानों में गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में यूथ रेडक्रॉस और पर्यावरण क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार ने की। रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
वहीं, रावमावि जैलाफ में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. महताब सिंह के नेतृत्व में मेगा पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाने के साथ विद्यार्थियों को घरों में लगाने के लिए भी पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद और शहीद उधम सिंह को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें