फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग ने दुकानें आठ बज तक खोले जाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन चौधरी ने डीसी अजय कुमार को दुकानों को खोलने का समय बढ़ाकर रात 8 बजे तक खोले जाने की मांग की है। उन्होंने यह ज्ञापन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ऑनलाइन प्रेषित किया।
विज्ञापन

किशन चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि मध्यम वर्गीय व्यापारी वर्ग पहली 2 लहरों में कोरोना की मार झेल चुका है एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी का कार्य भी मुख्य रूप से सांय में ही निकलता है जिसकी वजह से उन्हें बहुत मुश्किलों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड के लॉकडाउन समय मे पहले भी व्यापारी ने बिजली बिल, टैक्स, बैंक की किश्तें आदि सभी बड़ी ईमानदारी से भरी हैं। ऐसे में केवल सबसे ज्यादा गाज व्यापारी वर्ग पर ही पड़ी हैं। उन्होंने सरकार से पुन: 8 बजे तक दुकान खोलने के लिए विचार करने का आग्रह किया। इस मौके पर अधिवक्ता केशव संघी, शुभम कंछल कारोता वाले, नरसिंह दायमा, देवकीनंदन दोखेरा वाले, तुषार मित्तल, गोपाल लंबरदार, नितिन चौधरी अधिवक्ता, हनुमंत गर्ग, ओमप्रकाश तायल, हेमंत बंसल, सुंदर कंछल, शंकर छापड़ा वाले, प्रवीण संघी, आर्यन मित्तल, रमेश गोयल, विशाल गोयल, अधिवक्ता रामगोपाल अग्रवाल, विक्की काटी वाले, नरेश गर्ग आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें