फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी से मुलाकात कर चोरी की वारदात का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
चोरी की घटनाओं को लेकर सतनाली थाना प्रभारी से मुलाकात करते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नकाबपोश चोरों द्वारा वीरवार रात को कस्बे के छह अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। लोगों ने थाना प्रभारी से सवाल किया कि थाना परिसर से मात्र कुछ दूरी पर चोरी की वारदात होना बड़ी बात है।
विज्ञापन

सतनाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने आश्वस्त किया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक्सपर्ट द्वारा फिंगर प्रिंट, डंप आदि उठवाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस मौके पर भागीरथ सिंह शेखावत, होशियार सिंह शेखावत, एडवोकेट बलबीर सिंह शेखावत, दिवान सिंह शेखावत, शिवकुमार शेखावत, राजेंद्र सिंह शेखावत, भान सिंह, राजेश बीडीसी, अनिल कौशिक, पहलवान घीसाराम सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें