फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णावती नदी की आंतरिक निकासी होगी दुरुस्त

Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति सिंचाई और जल संसाधन विभाग की 54वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित की गई। अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने की। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश में बाढ़ एवं सूखा के प्रबंधन और जल संरक्षण एवं उसके पुनरुपयोग को लेकर जिला महेंद्रगढ़ के लिए 4 विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि पानी के अधिक से अधिक संवर्धन के लिए कृष्णावती नदी की आंतरिक निकासी को दुरुस्त किया जाएगा। खुदाई भी की जाएगी। नारनौल शहर को बाढ़ से बचाने के लिए जौरासी बांध की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।
वहीं गांव नांगल नूनिया के बांध में रिचार्जिंग उद्देश्य और सिंचाई सुविधाओं में सुधार के लिए पाइ पलाइन बिछाई जाएगी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसई राजेश खत्री, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल और सिंचाई विभाग के एक्सईएन आशुतोष यादव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें