महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग में मंगलवार को विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की।
महिलाओं की लंबीकूद में कृतिका प्रथम, स्नेह द्वितीय व समिति तृतीय रही। पुरुषों की लंबीकूद में इंद्र कुमार सैनी प्रथम, हर्ष द्वितीय तथा रवि तृतीय स्थान पर रहे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र, पदक व ट्राॅफी प्रदान की। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन टीमवर्क, मानसिक और शारीरिक विकास, समन्वय और समग्र विकास की भावना को पोषित करने में मददगार होते हैं। प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि खेलकूद में क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिताएं व्यक्तिगत और टीम श्रेणियों में आयोजित की गईं।