फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर असंतुलित होकर रोड पर पलटे

Sat, 07 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नांगल चौधरी में रोड़ पर पलटा हुआ पानी का टैंकर। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर जो पानी के खाली टैंकर को लेकर आ रहा था, असंतुलित होकर रोड पर पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर की चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक पानी का टैंकर लेकर तेज रफ्तार से कोटपुतली की तरफ जा रहा था। जैसे ही जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा और टैंकर पलट गया। उसके पीछे एक कार चल रही थी। इसकी हेड लाइट ट्रैक्टर के पलटने से टूट गई। हादसे में किसी भी व्यक्ति घायल होने की सूचना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें