स्थानीय कस्बे के अंडरपास के पिलर में सिर टकराने से पिकअप सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवान के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गांव खारीवाड़ा निवासी सुरेश कुमार के परिवार के सदस्य अटेली कस्बे में भंडारे का सामान लेने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए थे। सामान खरीदने के बाद जब वह लौट रहे थे तो अंडरपास में लगे पिलर से राजेंद्र कुमार का सिर टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर गाड़ी चालक प्रवीण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। है